व्यक्तिग मुलाकात कर रखी थी शुल्क कम करने की मांग, सीमा चौहान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
काशीपुर। लैंड यूज कन्वर्जन चार्ज की भारी दरों से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने प्रमुखता से उठाने वाली राज्य मंत्री सीमा चौहान ने अपनी पहल को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

सीमा चौहान ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर कृषि भूमि का भू-उपयोग आवासीय और व्यावसायिक करने पर लगने वाले 100 प्रतिशत तक के भारी शुल्क को घटाकर अधिकतम 15 प्रतिशत किए जाने का आग्रह किया था। उन्होंने इस समस्या से आम जनता और भू-स्वामियों को होने वाली आर्थिक परेशानी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था।
अब 27 नवंबर को धामी कैबिनेट ने भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में बड़ी कटौती को मंजूरी दे दी है। कृषि भूमि को आवासीय उपयोग में बदलने का शुल्क सर्किल रेट के 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत और व्यावसायिक उपयोग के लिए 150 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।
इस फैसले से प्रदेश के हजारों भू-स्वामियों, कारोबारियों और विकासकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
सीमा चौहान ने इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।