राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना यहां के लोगों के लंबे संघर्ष और शहादत का परिणाम है। लेकिन अफसोस की बात है कि आज प्रदेश की सरकार जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों को खुर्द-बुर्द कर रही है। सरकार की नीतियों से राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को गहरा आघात पहुंच रहा है।
वक्ताओं कहा कि वर्तमान सरकार राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले शहीदों की भावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा पर माफियाओं का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।


कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र बाटला, मंसूर अली मंसूरी, टीका सिंह सैनी, चक्रेश जैन, हरदेव सिंह, पंकज पंत, मोहम्मद सैफ, परम सिद्धू, कुलदीप सिंह ऐरी, सलमान अली, सुभाष चंद्र, हनीफ गुड्डू, साबिर हुसैन, जगदीश पाल, दीपक गुप्ता, ठाकुर अनिल सिंह, सुंदरलाल पाल, मंसूर मेफेयर, राकेश भगत और रवि पपने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link