1.9 मिलियन दर्शकों का अपार प्यार, काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल ने रचा नया कीर्तिमान!

आपका विश्वास हमारी पहचान, प्यार हमारी सबसे बड़ी ताकत… दिल से 19 लाख बार आभार

काशीपुर। दर्शकों के अपार स्नेह, विश्वास और लगातार मिल रहे सहयोग के दम पर काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल ने सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चैनल के दर्शकों की संख्या 1.9 मिलियन यानी 19 लाख के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि लाखों दर्शकों के अटूट विश्वास और प्यार की पहचान है।
इस शानदार मुकाम तक पहुंचाने में हर उस दर्शक का योगदान है, जिसने हमारी खबरों को देखा, पसंद किया, साझा किया और अपने सुझावों से हमारा हौसला बढ़ाया। आपका हर व्यू, हर लाइक, हर शेयर और हर कमेंट हमारे लिए बेहद अनमोल है।

काशीपुर एक्सप्रेस ने हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया है। हमारा संकल्प है कि आगे भी सच्ची, निष्पक्ष और दमदार पत्रकारिता के साथ आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
19 लाख का यह मुकाम हमारा नहीं, आप सभी का है। यह सफर अभी रुका नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
काशीपुर एक्सप्रेस परिवार अपने सभी दर्शकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का हृदय की गहराइयों से सादर आभार व्यक्त करता है।
आपका साथ, आपका विश्वास और आपका प्यार यूं ही बना रहे।
🙏💐❤️🚩
काशीपुर एक्सप्रेस – आपकी खबर, आपकी आवाज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link