मणिकांत मिश्रा फिर संभालेंगे ऊधमसिंह नगर की कमान, अजय गणपति का तबादला; 17 IPS अधिकारियों की नई तैनाती से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश में सबसे बड़ा बदलाव ऊधमसिंह नगर जिले में देखने को मिला है। मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर की कमान सौंपते हुए जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है।


वर्तमान में पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनात मणिकांत मिश्रा अब अजय गणपति कुमार की जगह लेंगे। वहीं, अजय गणपति कुमार को सेनानायक, एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मणिकांत मिश्रा की तैनाती को जिले की पुलिस व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब उनके सामने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग में प्रभावी सुधार की चुनौती होगी।
इसके साथ ही नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह अर्पण यदुवंशी नैनीताल के नए एसएसपी होंगे।
शासन के इस आदेश में कुल 17 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद अब सभी की निगाहें मणिकांत मिश्रा की नई पारी और ऊधमसिंह नगर की पुलिस व्यवस्था पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link