काशीपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की शंखनाद रैली में काशीपुर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बसों के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचे और रैली में शामिल हुए।

रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित किया। काशीपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने पुराने राजनीतिक दौर को याद करते हुए कहा कि करीब 25 वर्षों के अंतराल के बाद वे किसी बड़ी रैली में इस तरह बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से शामिल हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अवसर पर उन्हें पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की याद आ गई। उन्होंने बताया कि गुड़िया जी के नेतृत्व में पूर्व में भी कार्यकर्ताओं को बसों के माध्यम से लखनऊ, दिल्ली, देहरादून सहित देश-प्रदेश में आयोजित विभिन्न रैलियों में ले जाया जाता था।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंखनाद रैली में सामूहिक रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि प्रदेश के अंदर परिवर्तन की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की शंखनाद रैली के माध्यम से कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक संघर्ष का संदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व देहरादून में राहुल गांधी द्वारा युवाओं को संबोधित किए जाने के साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश में अपने अभियान का शंखनाद कर दिया था।

रैली में मनोज जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्म पाल, माजिद अली, अशोक नेहरू, अब्दुल समद, महेंद्र लोहिया, राजेश कुमार एडवोकेट, निशित गुड़िया, दीपक गुप्ता, इकबाल अदीब, नजाकत हुसैन, विकल्प गुड़िया, दलजीत सिंह महल, संदीप चतुर्वेदी, तनवीर एडवोकेट, श्रीमती संगीता यादव, तरुण लोहानी, अजय शर्मा, यथार्थ आत्रेय, राहुल रमनदीप, देवांश शर्मा, अरशद, राजीव कपूर, माधव सिंह, अनीस अंसारी, सुमित शर्मा, गौरव पाठक, मजीद हुसैन, बच्चन सिंह, मुकेश शर्मा, सतीश कुमार, जागेश, ओंकार सिंह, हरीश कुमार, राकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।