एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले लाउडस्पीकर हटाए

Oplus_16908288सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में कार्रवाई, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक शोर पर सख्ती

रुद्रपुर। मा. सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा और समयावधि का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया गया।

पुलिस ने ऐसे लाउडस्पीकरों को भी हटाया जो बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के लगाए गए थे या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे थे। अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य संस्थानों को भी ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक शांत अवधि (Silent Hours) के दौरान किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित है। साथ ही निर्धारित डेसिबल सीमा का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति, संस्था या संगठन बिना अनुमति अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर का उपयोग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *