रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक मोहन चंद पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक आईटीआई कोतवाली बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को रम्पुरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विक्रम सिंह पन्याली को दुग्गा चौकी प्रभारी, पंकज कुमार को दिनेशपुर थानाध्यक्ष, रविन्द्र बिष्ट को एसओजी रुद्रपुर प्रभारी, उमेश कुमार को पुलभट्टा थानाध्यक्ष, फरजन्द पाण्डेय को महुआखेड़ा चौकी प्रभारी, निर्मल लटवाल को बगवाड़ा चौकी प्रभारी, गोविन्द मेहता को गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी तथा अन्य कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी