आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसाए 10 नवंबर की शाम क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर बताया कि शाम करीब 6:15 बजे नीरज कश्यप उर्फ चेंचू उर्फ पंकज (29 वर्ष), निवासी ग्राम खड़कपुर देवीपुरा, ने उनकी आठ वर्षीय पुत्री को पटाखे दिलाने का झांसा दिया और शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्ची को बचाया गया। इसके बाद उसे उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।


तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), 137(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एम)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आज बुधवार को डायल 112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी नीरज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल आन सिंह तथा महिला कांस्टेबल नीतू जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link