डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल काशीपुर में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित

विद्यार्थियों को धूम्रपान और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
काशीपुर, 20 अगस्त 2026। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, काशीपुर में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्थ केयर एनजीओ के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्थ केयर एनजीओ के प्रतिनिधि श्री आशीष अवस्थी ने विद्यार्थियों को धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ खान-पान, नियमित व्यायाम, योग और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं।
सेमिनार को संवादात्मक बनाने के लिए विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने भी विषय से जुड़े कई सवाल किए, जिनका श्री अवस्थी ने सरल एवं तथ्यपरक तरीके से उत्तर दिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस.के. चौबे ने चाइल्ड हेल्थ केयर एनजीओ एवं श्री आशीष अवस्थी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर धर्मराज बिष्ट, माधवी बिष्ट, गीता उपाध्यक्ष, अमित कुमार, आई.डी. पंत सहित विद्यालय के कक्षाध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link