काशीपुर। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल, काशीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें विद्यालय के अनुशासन और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।

विद्यालय की नवगठित छात्र कैबिनेट में वंश गुप्ता को हेड बॉय, वैश्णवी सिंह को हेड गर्ल, पारसा चौहान और निवेदिता बिष्ट को डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया। शिवम सिंह को एकेडमिक कैप्टन तथा आयुषी ठाकुर को वाइस एकेडमिक कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं देवांश पांडे को स्पोर्ट्स कैप्टन और नव्या पाठक को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए साक्षी को कल्चरल कैप्टन और नेहा कुमारी को वाइस कल्चरल कैप्टन बनाया गया। अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी अंशु ठाकुर को डिसिप्लिन कैप्टन तथा पायल सिंह को वाइस डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में सौंपी गई। प्रार्थना सभा संचालन के लिए अंश चौहान को असेंबली कैप्टन और जसकरण सिंह को वाइस असेंबली कैप्टन नियुक्त किया गया। हाउस प्रणाली के अंतर्गत रोहित सिंह को ब्लू हाउस, ईशिका चौहान को येलो हाउस, सुजीत यादव को रेड हाउस तथा ऋषिका को ग्रीन हाउस कैप्टन बनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र कैबिनेट विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, समर्पण और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बृजेश रावल, धर्मराज सिंह बिष्ट, अमित नेगी, उमेश शर्मा, आरती चैधरी, सपिंदर जीत कौर, क्षमता भट्नागर, विनिता पाठक, निवास जोशी, हीरा सिंह एवं समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।