काशीपुर में नगर निगम के कूड़ा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

काशीपुर। काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार घटना 28 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:24 बजे की है।
पुलिस को सूचना मिली कि कटोराताल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास नगर पालिका के एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि नगर पालिका का छोटा हाथी (कूड़ा उठाने वाला वाहन) रजिस्ट्रेशन संख्या UK07 CD-7220 और बाइक UK18 J-3617 आपस में टकरा गई थीं।
हादसे में बाइक सवार आकाश पुत्र स्वर्गीय हरिओम, निवासी हाइडिल कॉलोनी, मानपुर रोड, ग्राम मानपुर, कोतवाली काशीपुर, उम्र करीब 25 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए उजाला अस्पताल, काशीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम एवं पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए एलएनडी भट्ट चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर चौकी कटोराताल में सुरक्षा की दृष्टि से खड़ा करा दिया है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link