भारत टेक्स 2026 में SPNG Group का जलवा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की नवाचार और गुणवत्ता की सराहना

नई दिल्ली/काशीपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रतिष्ठित टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स 2026 में काशीपुर स्थित SPNG Group (काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल मिल प्राइवेट लिमिटेड) ने अपनी आधुनिक तकनीक और नवाचार आधारित उत्पादों से विशेष पहचान बनाई। इस दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने SPNG Group के स्टॉल का दौरा किया और कंपनी की अत्याधुनिक उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया।
स्टॉल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें कंपनी की सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग, रिसाइकिल्ड फाइबर, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रियाओं तथा नवाचार आधारित टेक्सटाइल उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी आधुनिक तकनीक के साथ पर्यावरण संरक्षण और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्पादन कर रही है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में SPNG Group के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, नवाचार और ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता देश के टेक्सटाइल सेक्टर को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
SPNG Group ने केंद्रीय मंत्री के आगमन को अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उनके मार्गदर्शन और बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया। कंपनी ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वह अत्याधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *