विधायक निधि खर्च में राणा अव्वल, शिव अरोड़ा 67% के साथ आठवें तो यशपाल आर्य सबसे पीछे

काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के नौ विधायकों की विधायक निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विधायकों को कुल 213.75 करोड़ रुपये की विधायक निधि आवंटित हुई, जिसमें से जून 2026 तक 145.86 करोड़ रुपये यानी करीब 68 प्रतिशत खर्च हो चुके हैं। करीब 67.89 करोड़ रुपये खर्च होना शेष है।
आंकड़ों के मुताबिक नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा 74 प्रतिशत निधि खर्च कर सबसे आगे हैं। उनके क्षेत्र में 555 विकास कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें 542 कार्य पूरे हो चुके हैं।
सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा 72 प्रतिशत खर्च के साथ दूसरे, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा 71 प्रतिशत के साथ तीसरे और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे 70 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर हैं।
किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने 69.12 प्रतिशत, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने 68.12 प्रतिशत और जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने 67.12 प्रतिशत विधायक निधि खर्च की है।
वहीं रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा की निधि खर्च 67 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि बाजपुर विधायक यशपाल आर्य 55 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे हैं।
आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों में विधायकों के क्षेत्रों में स्वीकृत और पूर्ण विकास कार्यों की स्थिति भी सामने आई है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि विधायक निधि के उपयोग में सभी क्षेत्रों के बीच काफी अंतर है। नानकमत्ता के गोपाल राणा सबसे आगे और बाजपुर के यशपाल आर्य सबसे पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link