काशीपुर। उत्तराखंड शासन द्वारा काशीपुर नगर निगम में नामित किए गए पार्षद आकाश कांबोज एवं नितिन गोले का शुक्रवार दोपहर कचहरी रोड स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव विश्नोई, भारत भूषण सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों नवनियुक्त नामित पार्षदों का फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि आकाश कांबोज और नितिन गोले नगर निगम में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त पार्षदों ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
