‘काशीपुर एक्सप्रेस’ ने पूरे किए गौरवशाली 15 वर्ष, जनविश्वास और निष्पक्ष पत्रकारिता की बनी मिसाल

काशीपुर। वर्ष 2011 में एक साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में शुरू हुआ ‘काशीपुर एक्सप्रेस’ आज अपने पत्रकारिता सफर के 15 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुका है। डेढ़ दशक का यह सफर केवल एक समाचार पत्र की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि जनविश्वास, निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक बन चुका है। अपनी स्थापना से लेकर आज तक काशीपुर एक्सप्रेस ने हमेशा आम जनता की आवाज़ को बुलंद किया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाते हुए पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखा।
इन 15 वर्षों में काशीपुर एक्सप्रेस ने काशीपुर से लेकर पूरे उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। जनसमस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए समाचार पत्र ने जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाई है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की बदौलत संस्थान ने लाखों पाठकों का विश्वास अर्जित किया है।
समय के साथ बदलते डिजिटल दौर को अपनाते हुए काशीपुर एक्सप्रेस ने प्रिंट मीडिया के साथ-साथ काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल और काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज़, विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के प्रसारण ने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधान संपादक ठा. विपिन चौहान ने सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी काशीपुर एक्सप्रेस सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज की आवाज़ बनकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि “सच के साथ, समाज के हित में और आपकी आवाज़ बनकर काशीपुर एक्सप्रेस भविष्य में भी विश्वसनीय, जनपक्षीय और जिम्मेदार पत्रकारिता के अपने संकल्प को पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link