बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ, 07 अगस्त तक करें पंजीकरण

काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर ने बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सूचित किया है कि ’’उत्तराखण्ड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026-27’’ हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया ’’24 जुलाई 2026 से ‘‘समर्थ पोर्टल’’ https://ukentrance.samarth.edu.in के माध्याम से प्रारम्भ’’ हो चुकी है। अभ्यर्थी ’’07 अगस्त 2026’’ तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश पत्र ’’11 से 15 अगस्त 2026’’ के मध्य डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा ’’16 अगस्त 2026’’ को बी.एड. प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्राचार्य ’’डॉ. एस. एस. कुशवाहा’’ का कहना है कि वर्तमान समय में प्रशिक्षित शिक्षकों की मांग निरंतर बढ़ रही है। बी.एड. पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को एक सफल एवं योग्य शिक्षक बनने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल एवं प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने तथा प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू करने की सलाह दी तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि वे ’’ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2026’’ से पूर्व अपना आवेदन अवश्य पूर्ण कर लें। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। श्रीराम संस्थान द्वारा बी.एड. प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परामर्श हेतु विशेष मार्गदर्शन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान प्रबंधन द्वारा सभी स्नातक या स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों से आग्रह किया है जाता है कि वे ’’24 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हुई आवेदन प्रक्रिया का लाभ उठाते हुए 07 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें’’ तथा शिक्षण क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *