सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो पर SSP अजय गणपति का एक्शन, दो युवक गिरफ्तार

https://youtu.be/5KHBL6Bm87w?si=WofolA3WqfvgyRPZ

ऊधमसिंहनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के एक वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में केलाखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट कर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद SSP अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद केलाखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
SSP अजय गणपति ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
“अपराध करोगे तो कार्रवाई तय है” के संदेश के साथ ऊधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *