21 लाख का आंकड़ा पार! काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल पर बरसा दर्शकों का प्यार, देखिए

——दर्शकों के प्यार ने बनाया नया रिकॉर्ड! काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ 2.1 मिलियन के पार, 21 लाख लोगों तक पहुंची आवाज—–
काशीपुर। दर्शकों के अपार स्नेह, विश्वास और लगातार मिल रहे सहयोग के दम पर काशीपुर एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल ने सफलता का एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। चैनल के दर्शकों की संख्या 2.1 मिलियन यानी 21 लाख के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि लाखों दर्शकों के अटूट विश्वास और प्यार का प्रतीक है।
इस शानदार सफलता के पीछे हर उस दर्शक का योगदान है, जिसने हमारी खबरों को देखा, पसंद किया, साझा किया और अपने सुझावों से हमारा हौसला बढ़ाया। आपका हर व्यू, लाइक, शेयर और कमेंट हमारे लिए बेहद कीमती है।
काशीपुर एक्सप्रेस ने हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं और क्षेत्र की छोटी-बड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाया है। हमारा संकल्प है कि आगे भी सच्ची, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
21 लाख का यह मुकाम हमारा नहीं, आप सभी का है। काशीपुर एक्सप्रेस परिवार अपने सभी दर्शकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
आपका विश्वास ही हमारी ताकत है और आपकी आवाज ही हमारी पहचान।
काशीपुर एक्सप्रेस – आपकी खबर, आपकी आवाज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link